भारत
एक बाइक पर सवार 5 लोगों की मौत, ट्रक ने टक्कर मारी, क्षण भर में पूरा परिवार समाप्त
jantaserishta.com
24 Jun 2024 2:43 PM IST

x
इस दुर्घटना पर सीएम ने दुख जताते हुए प्रशासन को राहत बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है.
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. देखते ही देखते क्षण भर में पूरा परिवार समाप्त हो गया. दरअसल उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला परिवार शादी में शामिल होकर बाइक से प्रयागराज के सरायममरेज लौट रहा था. इसी दौरान हादसा हो गया. इस दुर्घटना पर सीएम योगी ने दुख जताते हुए प्रशासन को राहत बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है.
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर परिवार के सभी पांच लोग यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही सभी की मौत हो गई.
इस सड़क हादसे में मां, पति-पत्नी और दो बच्चों की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक परिवार सराय में एक शादी अटेंड करके अपने घर जौनपुर की ओर जा रहा था. मृतकों के नाम विकास, सुम्मरी, दीवाना, लक्ष्मी है जबकि एक बच्चे की उम्र महज 8 महीने थी.
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज अस्पताल भेज दिया. घटना के लिए जिम्मेदार ट्रक समेत ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है. प्रयागराज के गंगानगर के सोरांव पेट्रोल पंप के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है.
वहीं घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके उपचार की व्यवस्था की है. सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए है.
Tagsउत्तर प्रदेशप्रयागराजप्रयागराज न्यूज़प्रयागराज पुलिसएक्सीडेंटUttar PradeshPrayagrajPrayagraj NewsPrayagraj PoliceAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





