भारत

13 साल की लड़की को पिता समेत 5 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, फिर...

jantaserishta.com
9 July 2024 11:16 AM IST
13 साल की लड़की को पिता समेत 5 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, फिर...
x

सांकेतिक तस्वीर

सभी पांच आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।
पुणे: पुणे में एक हैरान करने वाले मामला सामने आया है, जहां एक 13 साल की मासूम बच्ची को पिता समेत 5 लोगों ने हवस का शिकार बना लिया। हैरान करने वाली बात है कि बच्ची जिससे भी मदद मांगने पहुंची, उसने उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना शहर के चिखली पुलिस स्टेशन इलाके की है। फिलहाल, सभी पांच आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।
पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने जानकारी दी है कि मासूम बच्ची YouTube पर वीडियो देख रही थी। उस दौरान 40 वर्षीय समाधान लवाटे आया और कहा कि वह भी उसके साथ वैसा ही करना चाहता है, जैसा वीडियो में हो रहा है। इसके बाद वह मासूम को घर ले गया और उसका यौन शोषण किया। मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का दौर यहां नहीं रुका।
रिपोर्ट के अनुसार, जब पीड़िता ने इस घटना के बारे में पिता को सूचित किया, तो पिता ने उसे इज्जत की खातिर चुप रहने के लिए कहा। बाद में जब बच्ची बीमार थी और घर पर आराम कर रही थी, तब उसके पिता ने उसके साथ जबरदस्ती की। खबर है कि उसे धमकाया भी गया।
पीड़िता जिस शिक्षा के घर पर ट्यूशन के लिए जाती थी, वहां भी उसके साथ दरिंदगी जारी रही। रिपोर्ट के मुताबिक, टीचर की गैरमौजूदगी में उसके पति ने ही बच्ची के साथ जबरदस्ती की। 19 मई को मां की दोस्त के रिश्तेदार ने बच्ची के साथ यौन हिंसा की। खबर है कि जब बच्ची 2 जून को मां की दोस्त के घर पहुंची, जहां उसके पति ने भी उसे हवस का शिकार बनाया। बाद में 29 जून को पिता ने फिर बच्ची के साथ दरिंदगी की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story