भारत

ITO पर भीषण टक्कर, हादसे में दो विधायकों समेत छह पहुंचे अस्पताल

SHIDDHANT
23 Aug 2026 11:21 PM IST
ITO पर भीषण टक्कर, हादसे में दो विधायकों समेत छह पहुंचे अस्पताल
x
देखे वीडियो
Delhi दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आईटीओ इलाके में रविवार रात दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो विधायकों समेत छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब 9:30 बजे आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास हुआ। एक स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पार कर दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रही इनोवा कार से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस के अनुसार, स्विफ्ट कार 32 वर्षीय आशुतोष पांडे चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चे भी सवार थे। परिवार लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जा रहा था। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास पहुंचते ही कार कथित तौर पर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद स्विफ्ट रेलिंग पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ चली गई। इसी दौरान आईटीओ से लक्ष्मी नगर की तरफ आ रही इनोवा कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई।


बताया जा रहा है कि इनोवा कार में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय
पटेल
सवार थे। हादसे में दोनों विधायकों के साथ अन्य लोगों को भी चोटें आईं। घायलों को मौके से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ फॉरेंसिक टीम और फायर ब्रिगेड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीमों ने मौके का निरीक्षण किया और दुर्घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए।
दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए इलाके में यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित कैसे हुई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सहित अन्य तथ्यों के आधार पर दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Story