भारत
नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
2 Oct 2025 11:46 AM IST

x
पुलिस ने लड़की को सुरक्षित बचा लिया.
नई दिल्ली: दिल्ली के महिंद्रा पार्क थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गुलाब आलम को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना और त्वरित जांच के आधार पर की गई। पुलिस ने लड़की को सुरक्षित बचा लिया और आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
23 सितंबर को महिंद्रा पार्क थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी शालीमार बाग और महिंद्रा पार्क थाने के एसएचओ विजय शानवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम में सब-इंस्पेक्टर राजवीर दहिया, सब-इंस्पेक्टर मनोज, कांस्टेबल हितेश और कांस्टेबल सुशील शामिल थे।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि आरोपी गुलाब आलम नाबालिग लड़की को सीलमपुर ले गया था। वहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। सूचना मिलने पर पुलिस ने सीलमपुर में छापेमारी की, लेकिन लड़की को छोड़कर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर गहन तलाशी शुरू की और 1 अक्टूबर को गुलाब आलम को धर दबोचा।
पुलिस ने नाबालिग लड़की को मुक्त कराने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। आरोपी गुलाब आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपी के खिलाफ अन्य कोई अपराध तो दर्ज नहीं है।
महिंद्रा पार्क पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें ताकि ऐसे अपराधों को रोका जा सके।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





