भारत
Minor लड़के से बालिग युवती को हुआ प्यार, किशोर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने की दी तहरीर
jantaserishta.com
26 Jun 2024 6:57 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
LUCKNOW लखनऊ: यूपी में अंबेडकर नगर में छोटी उम्र के प्यार का एक अजब मामला सामने आया है। यहां एक 15 साल के नाबालिक किशोर और एक बालिग युवती में प्यार हो गया। लड़के के घर वालों को इसकी भनक लगी तो दोनों को एक दूसरे से दूर कर दिया गया। इससे नाराज युवती थाने पहुंच गई। किशोर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने की तहरीर दे दी। तहरीर मिलते ही लड़के के घर खलबली मची। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई। फैसला हुआ कि लड़के के बालिग होने पर दोनों की शादी करा दी जाएगी। इसके बाद युवती का गुस्सा शांत हुआ और वह भी मान गई। नाबालिग से बालिग युवती के प्यार और मामला पुलिस तक पहुंचने से इलाके के लोग हैरान हैं। हर तरफ इसी मामले की चर्चा हो रही है।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का पूरा मामला है। गांव का एक नाबालिग कुछ माह पहले टांडा में एक रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था। यहां इब्राहिमपुर की एक युवती भी आई थी। दोनों की आंखें लड़ीं और प्यार हो गया। दोनों ने लोगों से छिप-छिपकर मिलना जुलना भी शुरू कर दिया। इस बीच किशोर युवती को अपने घर भी ले गया था। घर वाले भी उसके रिश्ते को जान गए थे। लेकिन कुछ समय पहले किशोर और उसके परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया।
इधर, युवती के परिवार वालों ने भी उसका साथ छोड़ दिया। इससे युवती परेशान हो गई। वह जलालपुर कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरा वाक्या बताते हुए किशोर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। तहरीर मिलते ही जलालपुर कोतवाली से पुलिस किशोर के घर पहुंची। पुलिस के घर पहुंचते ही खलबली मच गई। दोनों पक्षों की पंचायत बुलाई गई और सुलह समझौता हुआ कि किशोर के बालिग होने के बाद युवती से शादी करा दी जाएगी। इस बात पर प्रेमी और प्रेमिका में भी सहमति बन गई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में शादी के लिए रजामंदी हो गई है। अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है।
Tagsयूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़बालिग युवतीनाबालिक लड़काप्यारशादी का झांसा देकर रेपरेपUP NewsUttar Pradesh Newsadult girlminor boyloverape by pretending to marryrape
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





