भारत

पीछे से आई बेकाबू कार ने मां-बेटी को हवा में उछाला, देखें एक्सीडेंट का वीडियो

jantaserishta.com
27 Oct 2026 2:25 PM IST
पीछे से आई बेकाबू कार ने मां-बेटी को हवा में उछाला, देखें एक्सीडेंट का वीडियो
x
देखें वीडियो.
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में एक तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को टक्कर मार दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दर्दनाक हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि मां-बेटी मॉर्निंग वॉक कर रही हैं और इसी दौरान उन्हें पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों हवा में उड़ गईं. हादसा जाट भवन के पास हुआ. राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को हादसे की सूचना दी. मामले में कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
दरअसल, रोहतक में जाट भवन के पास रविवार सुबह करीब 4:45 बजे गोपाल कॉलोनी निवासी नीलम अपनी मां कृष्णा देवी के साथ देवीलाल पार्क में सैर करने जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी. हादसे में मां-बेटी घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि सुबह का समय था और सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी. जिसके चलते कार ड्राइवर तेज स्पीड से कार चला रहा था. इसी दौरान उसने मां-बेटी को पीछे से टक्कर मार दी.
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. राहगीरों ने तुरंत दोनों को संभाला और अस्पताल में भर्ती करवाया. साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार दो युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल हादसे को लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है. पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के समय इस इलाके में कई लोग सैर करने के लिए निकलते हैं. लेकिन तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बनते हैं. लोगों ने पुलिस से इस इलाके में गति पर नियंत्रण लगाने और चेकिंग बढ़ाने की मांग की है. फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story