भारत
गंदा खेल: महिला ने पायलट पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए, FIR की तैयारी
jantaserishta.com
19 July 2024 3:20 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दोनों की शादी को पांच साल हो चुके हैं।
अहमदाबाद: फिल्म इंडस्ट्री में वीएफएक्स आर्टिस्ट पत्नी ने अपने पायलट पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति अपने दोस्तों के सामने ‘डर्टी गेम’ खेलने पर मजबूर करता है। इस गेम के दौरान वह पति उससे कपड़े उतारने को बोलता है। अगर मैं ऐसा करने से मना कर देती हूं तो वह मुझे पीटता है। गुजरात के अहमदाबाद स्थिति खोराज में रहने महिला ने अदलाज पुलिस थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक उसका पति एक इंटरनेशनल एयरलाइंस में पायलट है। 35 वर्षीय महिला के मुताबिक दोनों की शादी को पांच साल हो चुके हैं।
शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि पति की उसे आठ साल पहले जान-पहचान हुई थी। दोनों उत्तराखंड के देहरादून से हैं और एक सोशल गैदरिंग के दौरान मिले थे। दोनों में संबंध बने और वह 2019 में पहले कोलकाता और फिर मुंबई चले गए। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मुंबई में महिला विभिन्न फिल्मों में बतौर वीएफएक्स आर्टिस्ट काम करने लगी। अदलाज पुलिस के मुताबिक मुंबई में उसका पति अपने दोस्तों को पार्टी के लिए घर बुलाता था। इन पार्टियों के दौरान वह अपनी पत्नी से ‘ट्रुथ ऑर डेयर’ गेम खेलने को बोलता था। इस दौरान वह दोस्तों के सामने पत्नी को कपड़े उतारने को बोलता था। मना करने पर उसकी पिटाई होती थी।
महिला ने बताया कि पति की इस तरह की गैर-वाजिब मांगों पर घर में अक्सर विवाद होने लगा। इसके बाद यह लोग खोराज चले आए, लेकिन पति की पिटाई और उत्पीड़न का सिलसिला बंद नहीं हुआ। आए दिन होने वाले इन झगड़ों से उकताकर आखिर महिला पुलिस के पास पहुंच गई। महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है और इसमें बताया है कि उसके साथ लगातार ऐसा होता आ रहा है। साथ ही उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसे पति से बचाया जाए, अन्यथा उसके लिए जीना मुश्किल हो जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





