
x
बड़ा एक्शन.
हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बालापुर इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार दिन की एक बच्ची को बेचे जाने की कोशिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मासूम बच्ची को सुरक्षित बचा लिया और इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार भी किया है.
पुलिस के मुताबिक, चंद्रयानगुट्टा में रहने वाली वहीदा खातून नाम की महिला ने बरकस इलाके की पीली दरगाह में मेहरुन्निसा नाम की एक महिला से संपर्क किया और उसे नवजात बच्ची को बेचने का ऑफर दिया.
शुरुआत में बच्ची के लिए छह लाख रुपये मांगे गए थे लेकिन बाद में यह रकम घटाकर पांच लाख रुपये कर दी गई. पुलिस ने बताया कि यह पूरा सौदा पहले शाहीन नगर में तय हुआ था लेकिन बाद में इसकी जगह बदलकर पहाड़ी शरीफ के पास जेजीआर फंक्शन हॉल कर दी गई.
इस मामले की जानकारी मिलते ही सफिया माही नाम की एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बालापुर पुलिस के साथ मिलकर काम करना शुरू किया. दोनों ने मिलकर आरोपियों को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया.
जैसे ही यह सौदा पूरा होने वाला था पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप किया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी महिला वहीदा खातून को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची की मां गोलकोंडा की रहने वाली है. उसने मंगलवार को इस बच्ची को जन्म दिया था. घटना वाले दिन ही उसे मलकपेट के एक अस्पताल से छुट्टी दी गई थी.
बालापुर पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस बच्ची को बेचने की साजिश में और कौन कौन लोग शामिल थे. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर काम कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





