
x
भारतीयों की सुरक्षा पर चिंता
वॉशिंगटन। अमेरिका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा शहर में एक हिंदू मंदिर पर सामूहिक गोलीबारी की कथित कोशिश को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने 105 सांसदों के साथ मिलकर संघीय जांच एजेंसी (FBI) से मामले की घृणा अपराध (हेट क्राइम) के रूप में जांच करने की मांग की है। उन्होंने अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ बढ़ती नफरत और ऑनलाइन धमकियों पर गंभीर चिंता जताई है।
Congressman Raja Krishnamoorthi tweets, "I led 105 lawmakers in demanding the FBI investigate the attempted mass shooting at my family’s Hindu temple in Aurora as a potential hate crime. We must confront the rising tide of anti-Indian hate and the online threats putting our communities at risk."
— IANS (@ians_india) October 20, 2026
हिंदू मंदिर पर हमले की साजिश का आरोप
यह मामला ऑरोरा स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी बालाजी मंदिर का है। जांच अधिकारियों के अनुसार, 11 अक्टूबर को एक 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर मंदिर परिसर के बाहर गोलीबारी करने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी राइफल जाम हो गई। आरोपी की पहचान अलेक्जेंड्रोस पापोराकिस के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान हथियार, गोला-बारूद और श्वेत वर्चस्ववादी विचारधारा से जुड़ी सामग्री बरामद होने की जानकारी सामने आई है।
105 सांसदों ने FBI निदेशक को लिखा पत्र
सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने FBI निदेशक काश पटेल को पत्र लिखकर मामले की व्यापक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन फैल रही भारत-विरोधी नफरत और धार्मिक समुदायों को मिल रही धमकियों को गंभीरता से लेना जरूरी है। कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने 105 सांसदों के साथ मिलकर संभावित हेट क्राइम की जांच की मांग उठाई है।
हमले के समय मंदिर में मौजूद थे सांसद
राजा कृष्णमूर्ति के अनुसार, घटना के समय वह अपने परिवार के साथ मंदिर में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी धार्मिक आस्था या भारतीय मूल के कारण हिंसा का डर नहीं होना चाहिए। सांसदों ने FBI से भारतीय-अमेरिकी समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऑनलाइन धमकियों की जांच तेज करने की अपील की है।
Next Story





