भारत

BA-LLB का छात्र बना ठग, अपने ही दादा के खाते से उड़ाए 29 लाख, दोस्त के साथ गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 Nov 2026 9:35 AM IST
BA-LLB का छात्र बना ठग, अपने ही दादा के खाते से उड़ाए 29 लाख, दोस्त के साथ गिरफ्तार
x
जांच जारी.
नई दिल्ली: दिल्ली के ईस्ट डिस्ट्रिक्ट से साइबर क्राइम का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पोते ने अपने ही दादा के बैंक अकाउंट से 29 लाख से ज्यादा रुपये उड़ा लिए. आरोपी पोते ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दादा के खाते से रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई. फिर उस पैसे को अय्याशी, पार्टियों और घूमने-फिरने में खर्च कर डाला.
ईस्ट डिस्ट्रिक्ट सायबर थाना पुलिस ने पोते अभिषेक राघव समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने ठगी के पैसों से खरीदी गई एक पोलो कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. शिकायतकर्ता और आरोपी के ही पिता अश्वनी राघव ने पुलिस को बताया कि उनके पिता जगदीश सिंह (87) भारतीय नौसेना से रिटायर्ड हैं. उनके बैंक खाते से लगातार संदिग्ध लेनदेन और पैसे निकल रहे थे.
पुलिस ने बैंक अकाउंट्स, KYC दस्तावेजों और ट्रांजेक्शन की पड़ताल की. जांच में पता चला कि 9 लाख 26 हजार 892 रुपये अभिषेक राघव के खाते में भेजे गए थे. वहीं, 20 लाख 24 हजार रुपये तुषार चौधरी के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे. बैंक लेनदेन के सुराग के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छापेमारी की और दोनों आरोपियों को दबोच लिया.
आरोपी अभिषेक राघव खुर्जा से BA-LLB की पढ़ाई कर रहा है. पुलिस के मुताबिक, अभिषेक का मोबाइल नंबर उसके दादा के बैंक खाते से जुड़ा था. इसी का फायदा उठाकर उसने अपने दोस्त तुषार चौधरी के साथ मिलकर ये ठगी की.
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपयों ने ठगी की रकम को मौज-मस्ती में लुटा दिया. दोनों मनाली, नैनीताल और ओडिशा घूमने गए. नोएडा में दोस्तों के साथ पार्टियां कीं और महंगे शौक पूरे किए. आरोपियों ने ठगी के पैसों से 2 लाख 75 हजार रुपये में एक पोलो कार खरीदी. उस कार में 1 लाख 25 हजार रुपये का म्यूजिक सिस्टम भी लगवाया. पुलिस ने ये कार जब्त कर ली है.
दूसरा आरोपी तुषार चौधरी भी 22 साल का है और खुर्जा से नर्सिंग का कोर्स कर रहा है. उसके अकाउंट में 20 लाख 24 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे. इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस बाकी रकम का पता लगा रही है. संभावित दूसरे मददगारों की पहचान और पूरे मनी ट्रेल की जांच जारी है. इस घटना ने परिवार के भीतर भरोसे और बुजुर्गों की बैंकिंग सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story