भारत

BIG BREAKING: DM का X अकाउंट हैक, सोशल मीडिया में दी जानकारी

Shantanu Roy
13 Sept 2024 10:38 PM IST
BIG BREAKING: DM का X अकाउंट हैक, सोशल मीडिया में दी जानकारी
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने नोएडा के डीएम (जिलाधिकारी) पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया। श्रीनेत ने अपनी पोस्ट में डीएम के आधिकारिक एक्स अकाउंट से की गई उस अपमानजनक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। उधर मामले के सामने आने के बाद नोएडा के डीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे किसी असामाजिक तत्व की कारस्तानी बताया और
FIR
दर्ज कराते हुए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।


दरअसल श्रीनेत ने शुक्रवार शाम सोशल मीडिया पर अपने इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने लिखा था, 'इतिहास बदला नहीं जाता है... इतिहास रचा जाता है.. नरेंद्र मोदी को इतिहास कैसे याद रखेगा यह वो जानते हैं और इसीलिए परेशान हैं', उनके इसी वीडियो पर जवाब देते हुए डीएम नोएडा के ऑफिशियल हैंडल से एक अपमानजनक टिप्पणी की गई। डीएम की उसी टिप्पणी का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने X पर लिखा- ‘यह नोएडा के डीएम हैं, पूरे जिले की जिम्मेदारी इन पर है, देश के नेता विपक्ष राहुल गांधी के बारे में इनकी भाषा और विचार जरूर देखे जाएं। साफ है प्रशासनिक अमले में संघियों की भरमार है और अब वो संवैधानिक पद पर बैठकर नफरत को हवा दे रहे हैं।’

उधर इस विवाद को लेकर गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा, 'यह मामला काफी गंभीर है और इसके लिए जो भी जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह किसी की साजिश है या सोशल मीडिया एकाउंट हैक कर टिप्पणी की गई है, इसकी जांच होगी, जो भी इसके जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।' वहीं इस मसले को लेकर अपने एक्स अकाउंट (@dmgbnagar) पर सफाई देते हुए नोएडा डीएम ने बताया गया कि ‘किसी असमाजिक तत्व द्वारा डी.एम. गौतमबुद्धनगर की आईडी का दुरुपयोग करते हुए गलत टिप्पणी डाली गयी है। जिसे गम्भीरता से लेते हुये तत्काल FIR दर्ज कराते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा गलत ट्विट/टिप्पणी की साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है।’
Next Story