भारत

BIG BREAKING: एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष ने की खुदकुशी, फैली सनसनी

Shantanu Roy
3 Sept 2024 6:36 PM IST
BIG BREAKING: एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष ने की खुदकुशी, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली। देश की मशहूर साईकिल निर्माता कंपनी एटलस के पूर्व अध्यक्ष सलील कपूर ने मंगलवार (3 सितंबर) को आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक आज करीब दो बजे उन्होंने खुद को गोली मारी. पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है, जहां जांच की जा रही है. हालांकि खुदकुशी के कारणों का अभी फिलहाल कुछ पता नही चला है।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लेन स्थित अपने आवास पर
कथित
तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है. एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सलील कपूर अपने तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर मृत पाए गए. परिवार के सदस्यों ने कपूर का शव उनके घर के अंदर पूजा कक्ष के पास खून से लथपथ पाया. उन्हें एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और उन्होंने फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर फिंगरप्रिंट निकालने के लिए मौका ए वारदात का दौरा किया।
Next Story