भारत

बैंक खाते में अचानक अरबों रुपये! बैलेंस देख उड़े होश

jantaserishta.com
13 July 2026 8:08 AM IST
बैंक खाते में अचानक अरबों रुपये! बैलेंस देख उड़े होश
x
पढ़ें पूरी खबर.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से बैंकिंग सिस्टम से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सकरा थाना क्षेत्र के थतिया सीहो गांव के रहने वाले कामेश्वर मिश्र उर्फ 'घूमकर' और उनके दिव्यांग बेटे के बैंक खातों में अचानक अरबों रुपये का बैलेंस दिखाई देने लगा.
कामेश्वर मिश्र ने बताया कि वह अपने गांव के सीएससी सेंटर पर वृद्धा पेंशन की राशि निकालने गए थे. उनके साथ उनका दिव्यांग बेटा भी था, जो दिव्यांग पेंशन का लाभ लेता है. पेंशन की रकम निकालने के बाद उन्होंने अपने खाते का बैलेंस चेक कराया.
बैलेंस देखने पर उनके खाते में 7,59,69,51,951 रुपये यानी करीब 7.59 अरब रुपये दिखाई दिए. वहीं उनके दिव्यांग बेटे के खाते में भी लगभग इतनी ही रकम दिखी. इस तरह दोनों खातों में मिलाकर करीब 15 अरब रुपये का बैलेंस नजर आया. यह देखकर परिवार और सीएससी सेंटर के संचालक भी हैरान रह गए.
कामेश्वर मिश्र, जिन्हें लोग 'घूमकर कवि' के नाम से भी जानते हैं, ने कहा कि वह एक साधारण व्यक्ति हैं. उनके खाते में इतनी बड़ी रकम कैसे दिखाई दी, यह उनकी समझ से बाहर है. उन्होंने बैंक और संबंधित विभाग से मामले की जांच करने और खाते का सही बैलेंस दिखाने की मांग की है.
फिलहाल यह साफ नहीं है कि खातों में इतनी बड़ी रकम क्यों दिखाई दी. माना जा रहा है कि यह बैंकिंग सिस्टम या तकनीकी गड़बड़ी का मामला हो सकता है. इस मामले में बैंक की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story