भारत
कांवड़ियों संग मारपीट का वायरल वीडियो देख भड़के भाजपा विधायक, बोले- घटना दुखद अधिकारी हो सस्पेंड
jantaserishta.com
29 July 2024 2:10 PM IST

x
देखें वीडियो.
जयपुर: सोशल मीडिया पर राजस्थान के सांभर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कांवड़ियों के साथ मारपीट का अंश है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजस्थान सरकार में बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य ने रोष प्रकट किया है।
बीजेपी विधायक ने कहा, कल सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे भी एक वीडियो मिला। यह दुखद घटना है इसकी जांच होनी चाहिए। इससे संबंधित अधिकारी सस्पेंड होना चाहिए। क्योंकि कांवड़िए बहुत दूर से बाबा को जल चढ़ाने के लिए आते हैं। यह हमारी श्रावण मास की परंपरा भी है। हालांकि, अभी वीडियो की सच्चाई सामने नहीं आई है कि पुलिस से बहस हुई है या नहीं। कह नहीं सकते हैं कि पुलिस वाला था या फिर बाहर का था। इस वीडियो की जांच होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में कानून व्यवस्था ठीक है, और जब से मुख्यमंत्री यहां आए हैं एक्शन मोड में हैं। आगे बोले, कांग्रेस काल में यह प्रतिदिन की घटना थी, जहां पर कांवड़ियों पर पथराव होना, आगजनी होना, अगर वह सत्संग, भजन कर रहे हैं तो उन्हें बंद कर देना, उन पर पाबंदी लगा देना आम बात थी। लेकिन, बीजेपी के शासन में शांतिपूर्ण तरीके से सभी काम हो रहे हैं, कांवड़िए भी चल रहे हैं। शिव यात्राएं भी चल रही हैं।
उन्होंने माफियाओं का राज खत्म कर दिया है। कांग्रेस काल में यहां माफियाओं का राज था। दूसरे राज्यों के माफिया यहां अपना अड्डा बना चुके थे। बीजेपी की मांग थी कि माफियाओं का राज यहां से समाप्त हो। उन्होंने भजनलाल शर्मा सरकार में अपराधियों पर कसी गई नकेल का जिक्र किया। कहा, मेवात क्षेत्र में जो साइबर क्राइम था वह खत्म हुआ। जेल के अंदर जो अपराधी जा रहे हैं, वह तड़प रहे हैं। इसलिए वह मुख्यमंत्री को धमकी दे रहे हैं। उनकी इन धमकियों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। इनकी धमकियों का इलाज भी समय से हो जाएगा।
सांभर में कांवड़ियों के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया pic.twitter.com/Wn0azU38WA
— Bhawani Singh (@BhawaniSinghjpr) July 29, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





