भारत
भाजपा विधायक ने जताई हत्या की आशंका, सीएम और केंद्रीय गृह मंत्री को लिखा पत्र
jantaserishta.com
20 July 2024 10:19 AM IST

x
सुरक्षा की भी गुहार लगाई।
गोरखपुर: गोरखपुर के कैम्पियरगंज से विधायक फतेह बहादुर सिंह ने अपनी जान को खतरा बताया है। इस संबंध में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है।
विधायक ने आरोप लगाया है कि राजीव रंजन चौधरी नाम का एक व्यक्ति उनकी हत्या करने की साजिश रच रहा है। हालांकि, विधायक के आरोपों पर राजीव रंजन ने सामने आकर सफाई दी। राजीव रंजन चौधरी ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताया और विधायक पर ही गंभीर आरोप लगा दिए।
राजीव रंजन ने कहा, “मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और मेरी मां जिला पंचायत की सदस्य हैं। मुझे और मेरे परिवार को विधायक फतेह बहादुर फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर जेल भिजवाना चाहते हैं। उन्होंने पहले भी लोगों के साथ ऐसा काम किया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक उनकी हत्या कराने चाहते हैं और वह खुद सपा के साथ मिले हुए हैं। चौधरी ने सीएम योगी से सुरक्षा की भी गुहार लगाई।
जिला पंचायत सदस्य और राजीव रंजन की मां सरोज देवी ने कहा, “विधायक की ओर से लगातार उनके परिवार को धमकी दी जा रही है। मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुजारिश है कि मेरे परिवार की सुरक्षा करें, क्योंकि विधायक की तरफ से धमकियां मिल रही हैं।”
वहीं, विधायक के आरोपों के बारे में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक का आरोप है कि उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है, जिसके बाद से ही पुलिस की ओर से मामले में तेजी से जांच चल रही है। विधायक ने जिस शख्स पर आरोप लगाया है, उसकी मां भाजपा की जिला पंचायत सदस्य हैं। शिकायत के बाद कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। एसएसपी की मानें तो विधायक को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है, जिसके तहत वर्तमान समय में कुल 11 सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





