भारत

Blind murder मिस्ट्री का खुलासा: पति के कथित अवैध संबंधों का विरोध बना हत्या की वजह, पड़ोसन समेत 4

jantaserishta.com
25 Jun 2026 12:20 AM IST
Blind murder मिस्ट्री का खुलासा: पति के कथित अवैध संबंधों का विरोध बना हत्या की वजह, पड़ोसन समेत 4
x
48 घंटे में पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज केस
Jharkhand झारखंड: राजधानी रांची में महिला की हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। तुपुदाना ओपी क्षेत्र में 21 जून को सड़क किनारे मिले महिला के क्षत-विक्षत शव की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मृतका की पहचान अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पीपरटोली निवासी रेखा देवी के रूप में हुई है। जांच के दौरान पता चला कि रेखा देवी अपने पति संतोष भुइयां और पड़ोस में रहने वाली संध्या कुमारी के बीच कथित प्रेम संबंधों का विरोध कर रही थी। इसी विवाद के चलते संध्या कुमारी ने अपने भाई रमेश उरांव और उसके दो साथियों कृष्णादास गोस्वामी तथा लखन उरांव के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, 19 जून को फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्टिगा कार से रेखा देवी का अपहरण किया गया। आरोपियों ने महिला को तुपुदाना क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।
वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया और उस पर कार चढ़ा दी, ताकि मामला सड़क हादसा लगे। हालांकि, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, फोरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्टिगा कार, एक देसी पिस्तौल, दो देसी कट्टे, नौ जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story