भारत
बीच सड़क पर खूनी खेल, युवक को कार से गिराकर उतारा मौत के घाट, VIDEO
jantaserishta.com
23 Oct 2026 2:06 PM IST

x
वीडियो भी सामने आया.
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां सिडको के एन-7 इलाके में गुरुवार को देवेश उर्फ बंटी दीक्षित नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपी ने पहले अपनी कार से बंटी की स्कूटी को टक्कर मारी. इसके बाद जब बंटी सड़क पर गिर गया तो हॉकी स्टिक और लोहे की रॉड से सिर और चेहरे पर हमला किया. इस हमले में बंटी की मौके पर ही मौत हो गई.
बंटी दीक्षित जिम से लौट रहा था. इसी दौरान बजरंग चौक के पास आरोपी पवन पराशर ने अपनी कार से स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बंटी सड़क पर गिर गया और स्कूटी दूर तक घिसटती चली गई. इसके बाद आरोपी ने कार रोकी और बंटी के पास पहुंचकर वार करना शुरू कर दिया.
रॉड और हॉकी स्टिक के हमले में बंटी लहूलुहान हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पवन पराशर खुद सिडको पुलिस थाने पहुंच गया. छत्रपति संभाजीनगर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस का कहना है कि बंटी दीक्षित और आरोपी पवन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.
बंटी मेस चलाने के साथ-साथ प्लॉटिंग के कारोबार से भी जुड़ा था. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश और व्यावसायिक विवाद थे, जो हत्या की वजह हो सकते हैं. हालांकि, हत्या के पीछे की असल वजह अभी साफ नहीं हुई है.
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार जब्त कर ली है. वहीं हमले में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी पुलिस के कब्जे में है. हत्या के पीछे की असली वजह, आरोपों से जुड़े अन्य पहलुओं और आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस ने अभी कोई बयान जारी नहीं किया है. पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रही है.
छत्रपती संभाजीनगर बंटी दीक्षित यांच्या स्कुटरला धडक दिली, तेव्हाचा व्हिडीओ आला समोर https://t.co/6Fdo5nMHnu
— VIRALबाबा (@viralmedia70) October 22, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





