भारत

Breaking Accident: बेकाबू कार खड़ी ट्रक में जा घुसी, 4 लोगों की मौके पर मौत

Shantanu Roy
13 Aug 2024 7:06 PM IST
Breaking Accident: बेकाबू कार खड़ी ट्रक में जा घुसी, 4 लोगों की मौके पर मौत
x
बड़ी खबर
Chandrapur. चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने की घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात गढ़चंदूर-चंद्रपुर रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय जीवती क्षेत्र के पांच लोग कार से अपने गांव लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘कार का चालक सड़क किनारे खराब होकर खड़े ट्रक को नहीं देख पाया, जिससे टक्कर हो गयी।” पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सूरज गव्हाले (22), सुनील किजगीर (27), आकाश पेंडिर (22) और श्रेयश पाटिल के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में अजय गायकवाड़ नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Next Story