भारत
BREAKING: फैक्ट्री से करीब दो किलो सोना लेकर फरार हुए थे आरोपी, तीन गिरफ्तार
Shantanu Roy
20 Aug 2024 11:51 PM IST

x
बड़ी खबर
Noida. नोएडा। नोएडा में एक फैक्ट्री में काम करने वाला एक कर्मचारी फैक्ट्री से करीब 2 किलो सोना लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से सोना और नगदी भी बरामद किए हैं। थाना फेज-2 नोएडा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के तारों के दो गुच्छे, सोने की चेन का 1 गुच्छा जिसका वजन 788.83 ग्राम है और नकद 49,000 रुपये बरामद किए। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र उर्फ देव, विनय उर्फ बॉबी और हरीश यादव को एनएसईजेड तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। 9 अगस्त को कम्पनी के कर्मचारी देवेन्द्र कुमार पर कम्पनी से 1950.620 ग्राम 14 सीटी सोना ले जाने के संबंध में मामला दर्ज करवाया गया था।
कंपनी ने बताया था कि देवेंद्र उनके यहां करीब चार-पांच महीने से काम कर रहा था। यह कंपनी सोने के गहने बनाने का काम करती है। पुलिस ने बताया कि देवेंद्र उर्फ देवा, थाना फेज-टू में पड़ने वाली एनएसईजेड की एक कंपनी में काम करता है। कंपनी सोने के गहने बनाने का काम करती है। देवेंद्र वहां कई महीनों से काम कर रहा था। आरोपी ने इस दौरान सोना गायब करने की योजना बनाई और करीब 2 किलो सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए देवा और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी किए गए सोने में से आरोपियों ने काफी सोना बेच दिया है, जिसकी रिकवरी का प्रयास किया जा रहा है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





