भारत

Breaking Crime: युवक का कर दिया मर्डर, परिजनों ने किया हंगामा

Shantanu Roy
22 July 2024 11:13 PM IST
Breaking Crime: युवक का कर दिया मर्डर, परिजनों ने किया हंगामा
x
Lucknow. लखनऊ। लखनऊ के बंथरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दबंगों ने घर में घुसकर युवक के पिता और भाई को भी मारा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली सप्लाई को लेकर झगड़ा हुआ था। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। 5 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। वहीं पीड़ित परिवार ने लोकबंधु अस्पताल में हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के अनुसार, रविवार रात बंथरा गांव में बिजली सप्लाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले रिशु सिंह ने साथियों के साथ
मिलकर हमला किया।

वहीं पीड़ित पक्ष ने बंथरा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बंथरा में बब्बन पांडेय अपने परिवार के साथ रहते हैं। यहां प्रॉपर्टी का काम करते हैं। बब्बन ने बताया- गांव में तीन दिन से बिजली सप्लाई नहीं आ रही थी। रविवार रात करीब 10 बजे सप्लाई आई। लेकिन उनके इलाके में सप्लाई नहीं आई। इसपर बिजली कर्मियों को बुलाया गया। बेटा ऋतिक पांडेय (20) को मौके पर भेजा। ऋतिक मौके पर गया और बिजली कर्मियों से उनकी तरफ की सप्लाई देने के लिए कहा। बब्बन ने बताया- गांव का रिशु सिंह भी अपने दोस्तों से साथ वहीं मौजूद था। बिजली सप्लाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद ऋतिक वापस घर आ गया। कुछ देर बाद रिशु अपने दोस्तों के साथ घर पहुंचा और ऋतिक को लाठी और डंडों से मारने लगा।
Next Story