भारत

Breaking: कलेक्टर की बैठक में विधायक बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Shantanu Roy
1 July 2024 8:44 PM IST
Breaking: कलेक्टर की बैठक में विधायक बेहोश, अस्पताल में भर्ती
x
बड़ी खबर
Nalanda. नालंदा। नालंदा के हरनौत विधानसभा से विधायक हरिनारायण सिंह कि तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। दरअसल जिलाधिकारी की ओर से सभी विभागों की समीक्षात्मक बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई थी। बैठक में शामिल होने के लिए हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह पहुंचे थे। हॉल में पहुंचते ही हरिनारायण सिंह लड़खड़ा कर गिर पड़े।

एमएलसी प्रतिनिधि अखलाक अहमद
ने बताया कि सभी विभागों की आज समीक्षात्मक बैठक थी। इसी समीक्षात्मक बैठक में शामिल होने के लिए आए थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बैठक को रद्द कर दिया गया। जदयू कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचकर अपने विधायक का हालचाल जानने के लिए जुट गए। जबकि नालंदा सिविल सर्जन, जिलाधिकारी समेत तमाम आलाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि चक्कर आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। मीटिंग को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।
Next Story