भारत

Breaking News: प्रेमी को लोगों ने मिलाकर पीटा, प्रेमिका से गया था मिलने

Shantanu Roy
3 Aug 2024 10:00 PM IST
Breaking News: प्रेमी को लोगों ने मिलाकर पीटा, प्रेमिका से गया था मिलने
x
बड़ी खबर
Firozabad. फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में घर में अकेली प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को मोहल्लेवासियों ने दबोच लिया। प्रेमिका के घर में मोबाइल छोड़कर आरोपी भागने लगा था। तभी पीछा कर लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित मथुरा नगर का है। यहां पर घर में अकेली एक युवती से मिलने के लिए उसका प्रेमी चोरी छिपकर घर में घुस गया। प्रेमी को घर में घुसते हुए मोहल्लेवासियों ने उसे देख लिया। मोहल्लेवासियों ने प्रेमिका के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी।

तभी मोहल्लेवासी एकत्रित होकर दरवाजे पर खड़े हो गए और दरवाजा बजाने लगे। जैसे ही दरवाजा खुला। मोहल्ले का एक युवक घर के अंदर घुस गया। उसके अंदर घुसते ही कमरे में बैठा प्रेमी अपना मोबाइल वहीं छोड़कर भाग खड़ा हुआ। तभी मोहल्लेवासियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट करने के बाद मोहल्लेवासियों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार पांडे ने बताया कि युवक घर में घुस गया था। जिसे मोहल्लेवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। कोई भी तहरीर न दिए जाने पर आरोपी को छोड़ दिया गया है।
Next Story