
x
बड़ी खबर
पूर्व बर्दवान: श्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान में भाभी के प्यार में पागल देवर ने प्रेम प्रस्ताव नहीं मानने पर भाभी पर चाकू से हमला कर दिया. आनन-फानन में परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.
घटना पूर्व बर्दवान के कटवा थाना के पनुहाट इलाके में की है. पीड़ित चुमकी बैराग्य पनुहट इलाके के बैरागी पारा की रहने वाली है. चुमकी वैराग्य के पति नरोत्तम वैराग्य पेशे से लॉरी ड्राइवर था. चार साल पहले नरोत्तम की सड़क हादसे में मौत हो गई. परिवार में 14 साल का बेटा और सात साल की बेटी है. चुमकी ससुराल में रहकर राखी बनाती है और बेचकर परिवार चलाती है.
आरोप है कि 19 साल का देवर प्रवीण वैराग्य उसके प्यार में पागल था. प्रवीण के माता-पिता ने बेटे को वापस सामान्य जीवन में लाने की कोशिश की, लेकिन उससे भी कोई मदद नहीं मिली. तीन माह पहले चुमकी ने देवर के जिद के चलते उसके खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी. इसी गुस्से में प्रवीण पर भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया.
घायल चमकी के बेटे का कहना है, प्रवीण मेरी मां को बुरी नजर से देखता था. मां नहीं मानी, तो एक दिन वह हमारे घर में घुस आया और मेरी मां को पीटा. मां ने थाने में भी शिकायत की. इसके बाद कुछ समय तक जमानत पर बाहर रहे. मगर, बार-बार केस वापस लेने की धमकी दे रहा था. वहीं, आरोपी युवक के पिता का दावा है कि उसके बेटे का चुमकी के साथ अवैध संबंध था.
वहीं, जांच अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायल चुमकी का बयान लिया. शुक्रवार की घटना के बाद से प्रवीण फरार था. हालांकि, कटवा थाना पुलिस ने उसे पनुहाट बाजार इलाके से गिरफ्तार कर लिया. जब आरोपी को कटोवा उप-विभागीय अदालत में पेश किया गया, तो न्यायाधीश ने उसे 14 दिन की हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है.
Tagsपूर्व बर्दवानपूर्व बर्दवान न्यूज़कोलकाताकोलकाता न्यूज़प्यार में पागल देवरभाभी के प्यार में पागल देवरदेवरप्रेम प्रस्तावeast burdwaneast burdwan newskolkatakolkata newsbrother in law crazy in lovebrother in law crazy in love with sister in lawbrother in lawlove proposal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





