भारत

Brutal Suside: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
9 July 2024 11:14 PM IST
Brutal Suside: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
x
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Nalanda. नालंदा। नालंदा के नूरसराय थाना इलाके के छतरपुर Chhatarpur गांव के सुनसान जगह पर मंगलवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. इसे देखते ही गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव की पहचान कर ली गई है. जिस गांव में युवक का शव मिला है वहां उसका ससुराल है. शव की पहचान जिले के थरथरी थाना अंर्तगत बड़ी छरियारी गांव निवासी विशेश्वर चौहान के पुत्र कांग्रेस चौहान के रूप में हुई है. वहीं, शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई फिर परिवार वाले मौके पर पहुंचे. मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर पेड़ से शव लटकाने का आरोप लगाया है. पुलिस इस आरोप पर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है. इस मामले में मृतक के पिता ने मामला दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है.


बता दें कि कांग्रेस चौहान पिछले तीन दिन पहले ही अपने ससुराल आया था. वह बाहर में काम करके परिवार वालों का भरण पोषण करता था. ससुराल आने से पहले कांग्रेस चौहान ने अपने घर परिवार वालों को फोन से कोई सूचना नहीं दी थी. बाहर से आने के बाद अपने घर भी नहीं गया था. परिवार वालों का कहना है कि पत्नी फोन कर बुलाई होगी तभी वह आया होगा. वह बाहर से जब भी आता था तो घर आने के बाद ससुराल जाता था. नूरसराय के थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी. जिसके बाद पुलिस ने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और पेड़ से लटका हुआ शव को नीचे उतारा. शव को देखने से प्रतीत होता है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने बचने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया है. पत्नी से पूछताछ की जा रही है. इस मामले में मृतक के पिता ने आवेदन दिया है. मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. वहीं, इस मामले को लेकर आगे उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव को लटका दिया है. सभी बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है.
Next Story