भारत

Bulldozer action: गौ तस्करों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, कटे टुकड़े और अवशेष मिले

jantaserishta.com
26 Jun 2024 7:28 PM IST
पढ़े पूरी खबर
Murena मुरैना: एमपी के मुरैना में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया. यहां गौ हत्या करने वाले तीन आरोपियों के अवैध मकानों पर बुलडोजर चला कर उनको जमींदोज कर दिया गया. पूरा मामला मुरैना जिले के नूराबाद कस्बे का है. यहां पुलिस को चार दिन पहले सूचना मिली थी कि बंगाली कॉलोनी में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोग गाय को काटकर बाहरी राज्यों के लिए बेचने का काम कर रहे हैं.
मामले की शिकायत पर पुलिस वहां पहुंची. वहां छानबीन करने पर आरोपियों के घरों में गाय के कटे टुकड़े और अवशेष मिले. ये टुकड़े कई बोरों और पॉली बैग्स में रखे गए थे. पुलिस ने जब तलाशी ली तो हैरान रह गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन पुलिस उनके घर पर उनको गिरफ्तार करने पहुंचती, उससे पहले ही आरोपियों को भनक लग गई और आरोपी मौके से फरार हो गए. इस पूरे मामले पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और तमाम हिंदू संगठनों के लोगों ने घटना को लेकर काफी बवाल काटा.
हिंदू संगठनों ने पुलिस से सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की. पुलिस ने इस पूरे मामले में नौ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं तीन आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं. मुरैना पुलिस प्रशासन ने उनके अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई भी की. मकानों को तोड़ने से पहले प्रशासन ने तीन बार अवैध रूप से बने मकानों को हटाने के लिए कहा था.
लेकिन आरोपियों के द्वारा अवैध
अतिक्रमण नहीं हटने पर मुरैना प्रशासन
ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया और पुलिस के संरक्षण में बुलडोजर चलाकर आरोपियों के अवैध मकानों को जमीनदोज कर दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस बचे हुए फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. इसके लिए टीमें बनाकर जगह-जगह दबिश दी जा रही है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जड़ तक जाने की कोशिश कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story