श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 30 से ज्यादा घायल, मौके पर चीख पुकार

Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया. यहां श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई, जिससे 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है. बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे से नीचे जाकर पलट गई. सूचना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
थाना नसीरपुर क्षेत्रान्तर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक बस के पलटने की सूचना पर तत्काल पहुँचकर की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा दी गयी बाइट ।@dgpup @Uppolice @adgzoneagra @igrangeagra pic.twitter.com/vknKUF84y3
— Firozabad Police (@firozabadpolice) June 8, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





