भारत

पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

SHIDDHANT
6 Oct 2026 12:25 AM IST
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे
x
Delhi दिल्ली। देश में आज यानी 6 अक्टूबर को पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों के साथ असम की एक लोकसभा सीट पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतगणना 9 अक्टूबर को होगी।
जिन विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम तथा पुडुचेरी की थट्टनचावडी सीट शामिल है। इसके अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जा रहा है।
इन सभी छह सीटों पर चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद अब मतदाताओं की बारी है। अलग-अलग सीटों पर प्रमुख राजनीतिक दलों के साथ अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट और असम की नगांव लोकसभा सीट पर मुकाबले पर खास नजर बनी हुई है। वहीं तमिलनाडु की दोनों विधानसभा सीटों पर भी कई दल आमने-सामने हैं।
निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव के लिए 9 सितंबर को अधिसूचना जारी की थी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 19 सितंबर निर्धारित की गई थी। अब 6 अक्टूबर को मतदान के बाद 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक पूरी की जानी है। उपचुनाव के नतीजों के साथ यह साफ होगा कि इन छह सीटों पर मतदाताओं ने किस उम्मीदवार पर भरोसा जताया है।
Next Story