भारत

Development manager के छह पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 18 को

Shantanu Roy
12 Jun 2024 4:12 PM IST
Development manager के छह पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 18 को
x
Shimla. शिमला। शिमला के क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा 18 जून, 2024 को कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ब्रांच ऑफिस छोटा शिमला में डेवलपमेंट मैनेजर के 6 पद निकाले गए हैं, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट, एक्स-आर्मी, एमबीए, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट होना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि आयु वर्ग 23 वर्ष से 40 वर्ष के
मध्य होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद से संबंधित योग्यता रखते हो, वह इन पदो के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक-आवेदिता का नाम रोजगार कार्यायल में ऑनलाईन पंजीकृत होना अनिवार्य है जो संबंधित साईट में घर बैठे कर सकते हैं। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित 18 जून, 2024 को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, यूएस क्लब, शिमला में प्रात 11 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए 97299-61816, 80911-03457 पर संपर्क कर सकते हैं।
Next Story