भारत

भ्रष्टाचार का खेल: 14 अधिकारियों के खिलाफ CBI ने कसा शिकंजा, मच गया हड़कंप

jantaserishta.com
30 Jun 2024 10:43 AM IST
भ्रष्टाचार का खेल: 14 अधिकारियों के खिलाफ CBI ने कसा शिकंजा, मच गया हड़कंप
x
विदेश मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद CBI ने अधिकारियों और बिचौलियों के खिलाफ 12 FIR दर्ज कीं.
नई दिल्ली: CBI ने भ्रष्टाचार के आरोप में मुंबई में दो पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) के 14 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की. जांच एजेंसी ने शनिवार को महाराष्ट्र में 33 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. न्यूज एजेंसी के अनुसार, मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि CBI ने लोअर परेल और मलाड में केंद्रों के अधिकारियों और बिचौलियों से जुड़े एक भ्रष्टाचार रैकेट का पर्दाफाश किया है. CBI ने अपनी 12 FIR में 18 एजेंट और बिचौलियों के खिलाफ भी मामला दर्ज
किया है.
CBI के एक अधिकारी ने बताया, 'ये अधिकारी पासपोर्ट सेवा एजेंट के साथ लगातार संपर्क में थे और अपर्याप्त या अधूरे डाक्यूमेंट्स के आधार पर या पासपोर्ट आवेदकों के पर्सनल डिटेल में हेरफेर करके पासपोर्ट जारी करने के बदले में अनुचित लाभ लेने के लिए उनके साथ साजिश रचते थे.'
अधिकारियों ने बताया कि 26 जून को विदेश मंत्रालय के सतर्कता विभाग के साथ PSK में संयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान कथित भ्रष्टाचार का पता चला. उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन, सोशल मीडिया चैट और UPI पेमेंट के विश्लेषण से कई लाख रुपये के कुछ संदिग्ध लेनदेन सामने आए.
एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी PSK अधिकारी जूनियर और सीनियर पासपोर्ट सहायकों के पद पर हैं और कथित तौर पर विभिन्न पासपोर्ट सेवा एजेंट और बिचौलियों के साथ मिलीभगत करके काम कर रहे थे. साथ ही अपने या अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में अवैध रूप से पैसे ले रहे थे.
विदेश मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद CBI ने अधिकारियों और बिचौलियों के खिलाफ 12 FIR दर्ज कीं. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को मुंबई और नासिक में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें डिजिटल डिवाइस, डाक्यूमेंट्स और अन्य सामग्री जब्त की गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story