भारत
होटल में छापे के बाद अफरातफरी, 16 युवक-युवती को हिरासत में लिया गया
jantaserishta.com
7 July 2024 4:40 PM IST

x
आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस को हाथ लगी है।
बगोदर: गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड झरी मोड़ स्थित कनक रेसीडेंट एंड होटल में एसडीपीओ ने शनिवार को छापामारी की। इस दौरान 16 युवक और युवतियों को होटल से बरामद किया गया। सभी को होटल के अलग-अलग कमरे से बरामद किया गया। बरामद युवक-युवतियां कॉलेज के हैं और बगोदर, डुमरी व बिष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के रहनेवाले हैं।
एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बताया कि गलत मंशा से सभी होटल में ठहरे थे। बताया कि सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार जहां युवक- युवतियां ठहरे थे, वहां से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस को हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि मामले में होटल की महिला संचालिका को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने होटल से रजिस्टर भी जब्त किया है, जिसको खंगाला जा रहा है। साथ ही पकड़े गए युवक-युवतियों के मोबाइल को भी जब्त किया गया है। बताया गया है कि युवक और युवतियां बाइक से पहुंचे थे। फिलहाल बाइक होटल कैंपस में ही खड़ी है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ व छानबीन के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि बगोदर इलाके में संचालित दो-चार अन्य होटलों में भी संचालकों द्वारा मोटी रकम लेकर युवक-युवतियों को घंटा-दो घंटे के लिए होटल के कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं। पुलिस वैसे होटलों पर भी नजर रखी हुई है। छापेमारी अभियान में सुख सागर सिंह चौधरी भी शामिल थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





