
x
Shimla. शिमला। नीट पेपर लीक और दान चोरी मामले पर हिमाचल कांग्रेस अब ब्लॉक स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने गुरुवार को कहा कि पहले चरण में जिला स्तर पर हुए विरोध प्रदर्शन सफल रहे हैं। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि वह जन आंदोलन के नाम कांग्रेस के खिलाफ कितनी भी समितियां बना ले, लोग अब इसके किसी भी बहकावे में आने वाले नहीं। विनय कुमार ने कहा कि अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरी भाजपा लोगों का ध्यान बांटने का असफल प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले नीट पेपर लीक व राम मंदिर से दान के हजारों करोड़ की चोरी का अपराध कबूल करना चाहिए।
हिम्मत कर अपने उन नेताओं का नाम सार्वजनिक करने चाहिए, जो इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं। विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में भाजपा के खिलाफ युवाओं के भविष्य के साथ हो रहें खिलवाड़, नीट व सीबीएसई पेपर लीक व राम मंदिर चंदा लूट को मुख्य मुद्दा बनाने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीट पेपर लीक व राम मंदिर चंदा लूट के खिलाफ अब दूसरे चरण में सभी ब्लॉकों में कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता इस भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रही है। उन्होंने भाजपा पर राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा इस लूट का पर्दाफाश होने के बाद अब अपना मुंह छुपाने की कोशिश कर रही है। विनय कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस लूट की जांच उच्चतम न्यायालय के किसी भी न्यायाधीश से करवाने का साहस भी नहीं कर पा रही है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





