भारत
गंभीर मामला: वंदे भारत ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश, रेलवे ने क्या कहा?
jantaserishta.com
27 Aug 2024 9:47 AM IST

x
मुकदमा दर्ज.
जयपुर: क्या राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन को पलट देने की साजिश रची गई थी? राजस्थान के पाली में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के सीमेंट ब्लॉक से टकराने के बाद यह सवाल उठा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सीमेंट स्लैब किसने और क्यों ट्रैक पर रखा था। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि, अगले दिन भी उसी जगह पर सीमेंट के ब्लॉक रखे मिले।
नॉर्थ वेस्ट रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण ने बताया कि इंजन में आगे लगा मवेशी गार्ड सीमेंट ब्लॉक से टकराया। ट्रेन को यहां कुछ देर रुकना पड़ा। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। एएसआई श्याम सिंह ने कहा, 'घटना शुक्रवार रात जवाई और बिरोलिया बीच हुई, जोकि सुमेरपुर पुलिस स्टेशन के दायरे में आता है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।'
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीमेंट ब्लॉक को ट्रैक पर रखा गया था। इनका इस्तेमाल फूटपाथ बनाने के लिए होता है। इसका आकार काफी बड़ा था। टक्कर के बाद ट्रेन के अगले हिस्से में एक बड़ा निशान दिखाई दिया। इसका वजन करीब 5 किलो बताया गया।
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 24 अगस्त को भी उसी जगह सीमेंट के दो बड़े ब्लॉक रख दिए गए थे। हालांकि, दूसरे दिन शाम को ट्रेन आने से पहले ही सीमेंट ब्लॉक को देख लिया गया और उन्हें पटरी से हटाया जा चुका था। लगातार दो दिन तक इस तरह पटरी पर सीमेंट ब्लॉक रखने जाने के बाद अधिकारियों ने पूरे सेक्शन पर जांच-पड़ताल तेज कर दी है। ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी गई है।
हाल के दिनों में कई रेल हादसे हुए हैं। कुछ हादसों में साजिश की आशंका भी जाहिर की गई है। कई बार शरारत के तहत भी कुछ लोग पटरी पर पत्थर, सिक्के आदि रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करना बेहद खतरनाक है।
Tagsराजस्थानवंदे भारत ट्रेनअहमदाबाद-चोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेससीमेंट ब्लॉकRajasthanVande Bharat TrainAhmedabad-Chodhpur Vande Bharat ExpressCement Block
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





