भारत

जेल से रची गईं थी तनिष्क शोरूम लूट की साजिश, 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
31 July 2024 7:14 PM IST
जेल से रची गईं थी तनिष्क शोरूम लूट की साजिश, 4 गिरफ्तार
x
एक सप्ताह पूर्व रेकी की गई थी.
पटना: बिहार के पूर्णिया जिले के खजांची थाना क्षेत्र के तनिष्क शोरूम लूटकांड पर बुधवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि लूट की साजिश पटना के बेउर जेल से रची गई थी। इस केस में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस की 10 अलग-अलग टीमें बनाई गई और बिहार-पश्चिम बंगाल के कई जिलों में छापेमारी की गई। बेउर जेल में बंद शातिर अपराधी सुबोध सिंह के निर्देश पर अपने अन्य सहयोगियों एवं स्थानीय स्तर पर कुख्यात अपराधी बिट्टू सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया।
केस के सिलसिले में छापेमारी के दौरान पुलिस ने बेगूसराय के राहुल कुमार को गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रभात कॉलोनी के बिट्टू सिंह, अभिमन्यु सिंह एवं चुनमुन झा के विभिन्न ठिकानों में स्थानीय एवं बाहरी अपराधियों के साथ मिलकर आभूषण के दुकान में लूट करने की स्थानीय स्तर पर योजना बनाई गई थी, जिसका निर्देशन बेउर जेल में बंद अपराधी सुबोध सिंह ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ किया।
घटना से एक सप्ताह पूर्व तनिष्क शोरूम की रेकी की गई थी। घटनास्थल पर उपस्थित स्थानीय अपराधी में अररिया जिले के चुनमुन झा सहित अन्य की पहचान कर ली गई है। कई टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भागने का रूट पता किया गया और मालदा पुलिस के सहयोग से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि इस मामले में बेगूसराय के राहुल श्रीवास्तव, पूर्णिया के अभिमन्यु सिंह, पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र के आनंद झा और बमबम यादव को गिफ्तार किया गया है। इनके पास से दो देसी पिस्तौल, घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल सहित कई मोबाइल बरामद किए गए हैं, अभी जांच जारी है। उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई को अपराधियों ने पूर्णिया के तनिष्क शोरूम से 2 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण लूट लिए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story