भारत

पैर पसार रहा कोरोना वायरस, देशभर में CORONA के 2710 एक्टिव केस

jantaserishta.com
31 May 2025 12:34 PM IST
पैर पसार रहा कोरोना वायरस, देशभर में CORONA के 2710 एक्टिव केस
x
मामलों में लगातार इजाफा.
नई दिल्ली: देश में कोरोना के मरीजों में लागातर इजाफा हो रहा है। एक सप्ताह में कुल केसों की संख्या पांच गुना तक बढ़ गई है। आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना के 2710 ऐक्टिव मरीज हैं। सबसे ज्यादा मरीज केरल में पाए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटे में ऐसे 7 लोगों की मौत भी हुई है जो कि कोरोना से संक्रमित थे। कोरोना केसों के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है।
आंकड़ों के मुताबिक केरल में 1147 केस, महाराष्ट्र में 424, दिल्ली में 294 और गुजरात में 223 ऐक्टिव केस हैं। कर्नटाक और तमिलनाडु 148-148 केस सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के 116 केस पाए गए हैं। बीते पांच महीनों में कोरोना से 22 लोगों की जान गई है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में ही दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की जान गई है।
जानकारों का कहना है कि ओमिक्रॉन के दो वेरिएंट LF.7 और NB1.8 की वजह से कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना से मौत का इस बार पहला मामला सामने आया है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 56 नए मरीज आए हैं।दिल्ली में कोरोना से जिस मरीज की मौत हुई है वह पहले से भी कई बीमारियों से ग्रसित था।
जानकारों का कहना है कि नए वेरिएंट का असर हल्का है। हालांकि इससे अन्य बीमारियों के गंभीर होने का खतरा बना रहता है। यह इम्यून पावर कम कर देता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना के इस वेरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है।
26 मई को देशभर में कोरोना के 1010 मरीज थे। वहीं 30 मई को यह आंकड़ा बढ़कर 2710 हो गया। इस हिसाब से चार दिनों में ही 1700 मरीज बढ़ गए हैं। बिहार में कोरोना के आंकड़े मिलने मुश्किल हो रहे हैं। पटना में जरूर बीते 24 घंटे में सात कोरोना मरीज पाए गए हैं। यहां अब तक कुल 17 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। वहीं सिक्किम में अब तक कोविड का कोई केस सामने नहीं आया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null