भारत

CRIME: गणेश विसर्जन में युवक पर चला चाकू, फैली सनसनी

Shantanu Roy
18 Sept 2024 5:39 PM IST
CRIME: गणेश विसर्जन में युवक पर चला चाकू, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Jabalpur. जबलपुर। मध्य प्रदेश में इन दिनों दबंगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला जबलपुर से सामने आया है, जहां गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मामला जबलपुर के माढ़ोताल थाना इलाके के ग्राम रैगवां का है। जहां गणेश पंडाल में रखी गई प्रतिमा का विसर्जन समिति के सदस्यों ने गांव के ही तालाब में किया। जहां दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद जब वे सभी लौटकर पंडाल पर आए तो युवकों ने मिलकर विकास बंजारा नाम के युवक को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात में मनीष चौधरी, करण चौधरी और अभिषेक चौधरी के नाम सामने आए हैं।


बताया जा रहा है कि, विसर्जन के दौरान हुए विवाद को लेकर एक बार फिर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हुआ। जिसके बाद आरोपियों ने 23 साल के विकास बंजारा को चाकू से इस कदर गोदा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोग जब तक घायल को अस्पताल ले जाते तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। मृतक विकास बंजारा के परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने युवक पर ऐसे हमला किया कि उसकी पेट से आंतें तक बाहर आ गई थी। जिसे देखकर हर किसी के होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story