भारत
Crime News: हत्या मामलें में 4 लोगों को मिली उम्रकैद की सजा
Shantanu Roy
4 July 2024 11:04 PM IST

x
बड़ी खबर
Jind. जींद। हरियाणा के जींद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह की अदालत ने डंडों से पीट-पीट कर हत्या करने के जुर्म में 4 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत इस मामले में आरोपियों पर 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया है। अदालत में चले अभियोग के अनुसार गांव गोसाई खेड़ा हाल आबाद मायापुरी कालोनी कैथल निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका भाई धर्मबीर उसके पास कैथल में रहता था। वह अपने भाई के साथ गांव गोसाई खेड़ा मंदिर में पूजा करने के लिए गया हुआ था। जहां महाराज संजय नाथ व उसके चेले ने उसके भाई धर्मबीर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
महाराज के दो चेले तो धर्मबीर को डंडे से पीट रहे थे और दो धर्मबीर को घसीट रहे थे। उन्हें आता देख कर वह मौके से भाग गए। धर्मबीर को मेडिकल रोहतक में लेकर आए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर जुलाना थाना पुलिस ने महाराज संजय नाथ व उसके चेलों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह की अदालत ने दोषी गांव चंदौसी निवासी रविंद्रनाथ, चुरू निवासी संजयनाथ, मतलोडा निवासी सोमनाथ, पानीपत निवासी बिजेंद्र को उम्र कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा 25-25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





