भारत

Crime News: घर में मिली महिला की लाश, आंगन में खून के थे धब्बे

Shantanu Roy
12 July 2024 10:12 PM IST
Crime News: घर में मिली महिला की लाश, आंगन में खून के थे धब्बे
x
जांच में जुटी पुलिस
Anuppur. अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर Anuppur से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में रात में गश्त के दौरान निकली पुलिस की टीम को अचानक एक सूने कमरे में मृत अवस्था में महिला का शव मिला। जिसे आनन-फानन में पुलिस ने जिला अस्पताल भेजकर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सुबह पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह पंवार ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले में पुलिस से घटना की जानकारी ली। सूचना पर थाना कोतवाली अनूपपुर में मर्ग करते हुए धारा 194 बी.एन.एस.एस. कायम किया गया है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 28 वर्षीय मृतिका विन्देश्वरी राठौर खंपरिया तालाब के पास रामाकांत पांडेय के मकान में किराए से रहती थी। सतन प्रजापति नामक शख्स ने डायल 108 और डायल 100 में इसकी सूचना दी। पुलिस गश्त पर निकले बल को महिला के मृत होने की सूचना मिली। मौके पर 100 डायल वाहन के साथ कोतवाली पुलिस पहुंच कर घटना स्थल को देखा, जहां मकान का दरवाजा खुला पड़ा था। वहीं दूसरे कमरे में पंखे में दुपट्टा टंगा है और आसपास कोई नहीं था। शव की जांच पड़ताल में कनपटी वाले हिस्से की तरफ से गर्दन पर निशान पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जाहिर की गई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पुलिस वास्तविक मौत के कारणों को स्पष्ट कर पाएगी। वहीं महिला के शव का पीएम 3 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने किया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
Next Story