भारत

Crime News: प्रेमी जोड़े ने कर ली ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
19 July 2024 12:13 AM IST
Crime News: प्रेमी जोड़े ने कर ली ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर
Anuppur. अनूपपुर। मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के अनूपपुर Anuppur में एक युवक और युवती ने अपने-अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या Suicide कर ली। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जिस वजह से दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दरअसल कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचखुरा में रहने वाले एक युवक और युवती की लाश उनके घर में फंदे से झूलती हुई मिली। पुलिस का कहना है कि पी.एम रिपोर्ट व सी.डी.आर आने के बाद ही इस बात की पुष्टि की जायेगी कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका थे, या फिर मामला कुछ और है। वहीं कोतमा पुलिस मामला दर्ज कर इसकी जांच में जुट गई है। कोतमा थाना प्रभारी सुंदरेश मरावी ने बताया कि सीडीआर और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है।
Next Story