भारत

Crime News: नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजन सदमें में

Shantanu Roy
15 July 2024 8:24 PM IST
Crime News: नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजन सदमें में
x
जांच में जुटी पुलिस
Pali. पाली। पाली के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बाबा रामदेव कॉलोनी में एक नाबालिक लड़की ने सोमवार को फंदे पर झुलकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा। जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के बाबा रामदेव कॉलोनी निवासी 17 साल की लड़की ने फंदे पर झुककर अपनी जान दे दी। घटना के समय लड़की घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य शादी में गए हुए थे।


परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी समारोह से लौटे तो लकड़ी को फंदे पर झुलता देखा। उसे तुरंत बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नाबालिकलड़की हाल ही में हुई 12वीं की परीक्षा में पास हुई थी। उसके पेट में दर्द रहता था। शायद इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टतमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Next Story