भारत
Crime News: चोरों के हौसले हो रहे बुलंद, बाइक चुराकर भागा
Shantanu Roy
22 July 2024 11:08 PM IST

x
Burhanpur. बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश मौका देख वारदात को अंजाम देने से नहीं चूक रहे हैं। इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें चोर बड़ी ही चालाकी से मोटरसाइकिल चुराकर भाग निकला।मामला शाहपुर पुलिस थाना क्षेत्र के कालूशाह बाबा दरगाह क्षेत्र का है। जहां पेट्रोल पंप पर खड़ी मोटरसाइकिल चुराकर बदमाश रफूचक्कर हो गया। चोरी करते हुए बदमाश पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें देखा सकता है कि, धीमे कदमों से आए शातिर चोर ने पहले आस पास झांककर देखा। जब पेट्रोल संचालक गहरी नींद में थे। तो उसी दौरान मौके का फायदा उठाकर खड़ी मोटरसाइकिल को ले कर फरार हो गया। मामला रविवार देर रात बताया जा रहा है। सीसीटीवी कैद फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





