भारत

Crime News: भाखड़ा नहर में डूबे दो दोस्त, परिजन सदमें में

Shantanu Roy
30 Jun 2024 10:59 PM IST
Crime News: भाखड़ा नहर में डूबे दो दोस्त, परिजन सदमें में
x
बड़ी खबर
Fatehabad. फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र में देर शाम नहर पर नहाने गए 3 युवकों में से एक युवक भाखड़ा नहर में बह गया। फिलहाल ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर युवक की तलाश में जुटी है। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार चांदपुरा गांव निवासी 20 वर्षीय शंटी अपने दोस्त लाडी और जश्न के साथ शाम को 4 बजे बाद गांव से भाखड़ा नहर में नहाने के लिए निकले थे। तीनों चांदपुरा के पास नयागांव पुल पर नहर में नहाने लगे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीनों तेज बहाव में बहने लगे तो जश्न वह लाडी किसी तरीके से नहर से बाहर आ गए। जबकि शंटी तेज बहाव में आगे बह गया। इसके बाद गांव में इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।
Next Story