भारत
CRIME: महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
16 Aug 2024 11:48 PM IST

x
बड़ी खबर
Bhiwani. भिवानी। हरियाणा के भिवानी के गांव निमड़ीवाली निवासी एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगलकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया। महिला के पीहर पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। महिला के भाई तस्वीर निवासी मातनहेल जिला झज्जर पुलिस को दिए परिवाद में बताया कि करीब 21 वर्ष पहले मेरी बहन पिंकी की शादी गांव निमड़ी वाली निवासी राजबीर के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरी बहन को अधिक दहेज लाने की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करना करते थे। मृतका के भाई ने बताया कि कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर मेरी बहन ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने मृतका भाई के बयान पर पति, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





