भारत

सड़क पर मगरमच्छ रेंगते दिखा, नजारा देखकर सकपकाए लोग

jantaserishta.com
1 July 2024 12:33 PM IST
सड़क पर मगरमच्छ रेंगते दिखा, नजारा देखकर सकपकाए लोग
x
देखें वीडियो.
रत्नागिरी: महाराष्ट्र (Maharashtra) में रत्नागिरी के चिपलून तालुका के शिवनदी के पास रविवार को भारी बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने रोड पर एक मगरमच्छ रेंगते देखा. सड़क पर रेंगता 8 फीट का मगरमच्छ देखने में भारी था. घटना से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सड़क पर मगरमच्छ को घूमते हुए देखा जा सकता है. रत्नागिरि जिले मगरमच्छों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. जानकारी के मुताबिक इसकी जानकारी नागरिकों द्वारा नगर परिषद और वन विभाग को बार-बार दी गई. दावा किया जाता है कि शिकायत करने के बावजूद कोई इस मामले में उपाय नहीं किया गया.
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ रोड पर रेंग रहा है और लोग रुक गए हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शहर से होकर बहने वाली शिव नदी में मगरमच्छ पाए जाते हैं. संदेह है कि भारी बारिश की वजह से मगरमच्छ नदी से बाहर आ गया होगा.
मगरमच्छों के संरक्षण के दौरान नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा सामने आ गया है, इसलिए अगर आए दिन मगरमच्छों के द्वारा किसी नागरिक पर हमले का खतरा बना रहता है. वीडियो आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.
एजेंसी के मुताबिक, यह वीडियो चिपलून के चिंचनाका इलाके में एक ऑटोरिक्शा चालक द्वारा लगातार हो रही बारिश के बीच शूट किया गया था. वीडियो में कुछ अन्य वाहन भी दिखाई दे रहे हैं, जिसमें एक ऑटोरिक्शा अपनी हेडलाइट जलाकर मगरमच्छ का पीछा करने की कोशिश कर रहा है.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से मगरमच्छ सड़क पर घूम रहा है और वह रोड पर जा रहे वाहनों के पास आ जाता है. मगरमच्छ के सामने आने की वजह से रोड पर वाहन रुक जाते हैं. बता दें कि भारी बारिश होने की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ जाता है और मगरमच्छ बाहर आकर रोड पर टहलने लगते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story