भारत
होटल कारोबारी के घर से करोड़ों नगद और सोना बरामद, नोटों की गिनती के लिए मंगाई गई मशीन
jantaserishta.com
22 Oct 2024 2:08 PM IST

x
कारोबारी छापेमारी के पहले ही घर से फरार हो गया.
कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिला मुख्यालय के पास स्थित वृंदा गांव में एक होटल कारोबारी सुखदेव रजक के आवास पर पुलिस और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड में करोड़ों रुपए नगद और भारी मात्रा में सोना बरामद किया गया है। नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगाई गई है। सुखदेव रजक छापेमारी के पहले ही घर से फरार हो गया।
बताया गया कि पुलिस ने सुखदेव के आवास से मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना पर रात करीब दो बजे छापेमारी की। इसके बाद से मंगलवार दोपहर तक तलाशी जारी है। पुलिस के कई बड़े अधिकारी यहां मौजूद हैं। सूचना है कि मकान से भारी मात्रा में अफीम भी बरामद किया गया है। कैश मिलने की सूचना के बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची। नोटों की गिनती कराई जा रही है।
बताया गया है कि सुखदेव रजक हजारीबाग जिले के बरही में होटल का संचालन करता है। उस पर मादक पदार्थों की तस्करी से भी जुड़े होने का आरोप है। उसने अपना कारोबार यूपी के जौनपुर में भी फैला रखा है। पुलिस के एक अफसर ने बताया कि इस बात की भी जांच होगी कि क्या सुखदेव के घर से मिली रकम विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए रखी गई थी। सुखदेव के राजनीतिक कनेक्शन का भी पता लगाया जा रहा है।
एक अन्य सूचना के अनुसार, चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग के दौरान झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने रांची से गढ़वा जा रही अर्श ट्रैवल नामक यात्री बस से 15 लाख कैश बरामद किये हैं। यह रकम बस में छिपाकर रखी गई थी। यह रकम किसकी है, अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





