भारत

बहू ने ससुर को हमेशा के लिए सिखाया सबक, गंदी हरकत से तंग आकर प्राइवेट पार्ट काटा

Nil dhankar
18 July 2026 7:30 AM IST
बहू ने ससुर को हमेशा के लिए सिखाया सबक, गंदी हरकत से तंग आकर प्राइवेट पार्ट काटा
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मुजफ्फरनगर जनपद में उस समय सनसनी फैल गई जब शुक्रवार को एक महिला ने अपने 67 वर्षीय ससुर के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसके चलते ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को उपचार के लिए जहां अस्पताल में भर्ती किया. पुलिस ने हमलावर पुत्रवधू को भी मौके से हिरासत में ले लिया है.

बताया जा रहा है कि घायल अत्याचारी ससुर अपनी पुत्रवधू के साथ आए दिन बुरा काम किया करता था. जिसके चलते मौका मिलते ही पुत्रवधू ने अपने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामला बुढाना कोतवाली क्षेत्र की सफीपुर पट्टी इलाके का है. यहां रहने वाली 23 वर्षीय महिला सैय्यदा ने अपने 67 वर्षीय ससुर जाकिर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हर रोज छेड़खानी करता था. सैय्यदा के दो मासूम बच्चे हैं और उसका पति शहजाद हरियाणा में रिक्शा चलाने का काम करता है. जिसके चलते घर में ससुर जाकिर और उसकी पुत्रवधू सैय्यदा अपने दो बच्चो के साथ रहती थी.

आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि पुत्रवधू सैय्यदा हमेशा सबको बताती थी कि उसका ससुर उसके साथ गलत काम करता है. जिसके चलते आज मौका मिलते ही उसने धारदार ब्लेड से अपने ससुर जाकिर के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. पड़ोसियों के मुताबिक, सैय्यदा के दो मासूम बच्चे हैं और उसका पति शहजाद हरियाणा में किराए पर रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालता है. पति के बाहर रहने के कारण वह घर में अपने बच्चों और ससुर के साथ रहती थी. पड़ोसन नाज़रा ने बताया कि सैय्यदा ने पहले भी मोहल्ले के लोगों को रो-रोकर बताया था कि उसका ससुर उसके साथ ज्यादती और गलत काम करता है, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया.

इस मामले को लेकर आलाधिकारियों का कहना है अभी किसी भी तरह की इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है शिकायत मिलते ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इसमे आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Story