भारत

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मना रहे 73वां जन्मदिन, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

jantaserishta.com
10 July 2024 12:03 PM IST
Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मना रहे 73वां जन्मदिन, पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह बुधवार को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजनाथ सिंह के 73वें जन्मदिन पर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है।
पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘‘राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक मूल्यवान कैबिनेट सहयोगी, वे एक ऐसे नेता हैं जो अपनी बुद्धिमत्ता के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे कड़ी मेहनत और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता के आधार पर सार्वजनिक जीवन में आगे बढ़े हैं। वे भारत के रक्षा तंत्र को मजबूत करने और हमारे देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सबसे आगे हैं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रक्षा मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा के संगठन को मजबूत बनाने और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा व सेना को सशक्त करने में आपकी भूमिका उल्लेखनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि जनप्रिय राजनेता व बीजेपी परिवार के वरिष्ठ सदस्य रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम की कृपा से आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, गजेंद्र सिंह शेखावत समेत बीजेपी के कई नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story