भारत

आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे, एक की मौत

jantaserishta.com
23 Oct 2024 3:34 PM IST
आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे, एक की मौत
x
आस-पास के लोग सदमे में हैं.
नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में बुधवार को एक फ्लैट में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच सदस्य झुलस गए, जिसमे से एक की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
दरअसल, आग लगने की घटना किशनगढ़ थाना के सनी बाजार रोड स्थित नंद भवन नामक बिल्डिंग की है। यहां पर किराए पर रहने वाले परिवार के सभी सदस्य आग की चपेट में आ गए। पुलिस ने सभी को रेस्क्यू करके अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बिल्डिंग में कैसे आग लगी है, अभी इसका पता नहीं चला है। हादसे के बाद से आस-पास के लोग सदमे में हैं।
बता दें कि पुलिस को तड़के करीब 3.30 बजे आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद मौके पर पुलिस फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। मकान के चौथी मंजिल में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम समय रहते आग पर काबू पा लिया। हादसे का शिकार हुए लोगों को सफदरजंग और एम्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने आईएएनएस से बात करते हुए इस हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि किशनगंज थाना के अंतर्गत शनि बाजार रोड पर तड़के करीब 3.30 बजे एक घर में आग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के बाद एसएचओ, पीसीआर और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और चौथे मंजिल से एक किराएदार और परिवार के चार अन्य लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि हादसे में आकाश नाम के एक लड़के की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, हालांकि वहां पर रखा हुआ सिलेंडर सही-सलामत था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story