भारत
Deputy CM ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दी शुभकामनाएं
Shantanu Roy
10 Jun 2024 3:36 PM IST

x
Una. ऊना। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने केंद्र में नवगठित गठबंधन की सरकार में देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने देश के पूर्व सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पुन: कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश में राजनीति के सफर को शुरू करने वाले हिमाचल से पूर्व राज्यसभा सदस्य रहेए हिमाचल सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे जेपी नड्डा को दूसरी बार कैबिनेट मंत्री बनने पर भी बधाई दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है और हमें उम्मीद है कि हिमाचल को उसका हिस्सा मिलेगा और हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की ओर हम अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार मजबूती के साथ जनता के लिए कल्याण की नीतियां बनाते हुए आगे बढ़ेगी। कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष के रूप में सामने है और जनता की आवाज को हम बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खडग़े जैसे नेताओं का सहयोग हिमाचल प्रदेश को मिल रहा है।
Next Story





