भारत
सडक़ पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम बोले, चार नए ई-डिपो भी जल्द शुरू होंगे
Shantanu Roy
17 July 2026 3:22 PM IST

x
Shimla. शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम ने नई इलेक्ट्रिक बसों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित तकनीकी मानकों पर पूरी तरह खरी उतरे बिना कोई भी नई इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों की सेवा में नहीं उतारी जाएंगी। यह निर्णय गुरुवार को उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित एचआरटीसी निदेशक मंडल की 163वीं बैठक में लिया गया। बैठक में निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, निदेशक मंडल के सदस्य, अतिरिक्त सचिव परिवहन ओंकार चंद शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल तथा निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश सरकार चरणबद्ध तरीके से 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को एचआरटीसी के बेड़े में शामिल कर रही है।
पहले 150 इलेक्ट्रिक बसें उन नौ डिपो को आबंटित की जाएंगी, जहां चार्जिंग स्टेशन पहले से स्थापित हैं। हालांकि इन बसों को अंतिम तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद ही यात्रियों की सेवा में लगाया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में चार नए ई-डिपो भी जल्द शुरू किए जाएंगे। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होते ही इलेक्ट्रिक बसें लोगों की सेवा में समर्पित कर दी जाएंगी। उपमुख्यमंत्री ने निगम की बसों में टायरों की कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी बस का संचालन टायर, स्पेयर पाट्र्स या अन्य आवश्यक सामग्री के अभाव में प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ वैकल्पिक व्यवस्था भी पहले से तैयार रखी जाए।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





