भारत
Encounter: पुलिस और ठक-ठक गैंग के बदमाशों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार
jantaserishta.com
15 Jun 2024 11:36 AM IST

x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा में सक्रिय ठक-ठक गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा है। इन बदमाशों पर 150 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर के कई थानों में ये वांछित चल रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, देर रात नोएडा की थाना एक्सप्रेसवे पुलिस को सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर 2 संदिग्ध लोग जा रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें रुकने के लिए इशारा किया, तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर फायरिंग की।
इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए। मामले को लेकर एडीसीपी मनीष कुमार ने बताया, ''देर रात थाना एक्सप्रेसवे की पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक पर दो संदिग्ध लड़के आते हुए दिखाई दिए। जब इनको रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान दीपक और तरुण के रूप में हुई है, जो दिल्ली और हापुड़ के रहने वाले हैं। ये दोनों कुख्यात ठक-ठक गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।''
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के शीशे को गुलेल व लोहे की छड़ के जरिए तोड़कर गाड़ी में रखे कीमती सामान को चुराया करते थे। पुलिस को इनके कब्जे से 2 अवैध तमंचा, 2 खोखा कारतूस, 1 लैपटॉप और 2 फोन बरामद हुए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





